
रक्सौल।(Vor desk)।एसएस बी 47वी वाहिनी रक्सौल की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण व स्वच्छ संस्था की संयुक्त अभियान में रक्सौल बॉर्डर के कस्टम चौक से एक नाबालिग लड़की को मानव तस्कर से मुक्त कराया है।साथ ही मानव तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब टीम द्वारा इंटेरोगेशन की गई पता चला कि धीरेन्द्र आलम (ट्रैफिकर) गोपालगंज बिहार का रहने वाला है जो कि सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता अनुष्का को कुछ दिनों से अपने प्रेम जाल में फसाने की कोशिश कर रहा था और एक दिन अपने मंसूबे में कामयाब भी हो गया । पहले तो सिवान जिले की रहने वाली 14 साल की मासूम बच्ची से दोस्ती की। फिर जाल बिछाया,जिसमे लड़की फस गई और उस पर अटूट विश्वास करने लगी । बच्ची ने बताया कि धीरेंद्र आलम से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। फिर कुछ दिनों बाद मुझसे शादी करने का प्रस्ताव रखा । ट्रेफिकर के प्रलोभन में आकर बच्ची बिना कुछ सोचे समझे अच्छे बुरे का ख्याल किए बिना विश्वाश करके ट्रैफिकर के साथ भारत से काठमांडू( नेपाल) जाने को राजी हो गई । ट्रेफिकर ने बच्ची से शादी करने से इनकार कर दिया और अपनी को सही साबित करने के लिए पूरा दोष बच्ची को ही दे रहा था । जब बच्ची ने व्यक्ति द्वारा कही बातों को सुनी तो उसे अपनी गलती का पछतावा हुआ और उसे एहसास हुआ कि मेरे साथ बहुत बड़ा फ्रॉड होने वाला था । समय रहते उचित कार्यवाही करते हुए टीम ने पीड़िता को गलत हाथों में फंसने से बचा लिया । अग्रतर कारवाई में उक्त व्यक्ति और नाबालिग लड़की को हरैया थाना रक्सौल को सुपुर्द किया गया है।थाना प्रभारी किशन कुमार पासवान द्वारा व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गई जो थाना काण्ड संख्या 93/25 में दर्ज की गई और न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार, अरविंद द्विवेदी, खेमराज, नीतू कुमारी, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, स्वच्छ संस्था रक्सौल से रणजीत सिंह, साबरा खातून उपस्थित थे।
