
रक्सौल।(Vor desk)।त्रिभुवन विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर प्रो०(डा०) किरण बाला को दीर्घ सेवा पदक एवं प्रोफेसर पद पर पदोन्नति पर सम्मानित होने पर उनके शिष्यों एवं सीमांचल क्षेत्र के शिक्षा जगत में हर्ष व्याप्त हो गया है । प्रो० बाला ठाकुर राम बहुमुखी क्याम्पस में वनस्पति विज्ञान की लोकप्रिय प्राध्यापिका हैं । विगत दिन ठाकुर राम बहुमुखी क्याम्पस प्राध्यापक संघ द्वारा आयोजित भव्य समारोह में त्रिभुवन विश्वविद्यालय,काठमांडू सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो० (डा०) घनश्याम भट्टराई ने प्रो० बाला को “दीर्घ सेवा पदक “ प्रदान कर,दुशाला ओढ़ाकर ,पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया । प्रो० बाला त्रिभुवन विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग की पहली महिला प्रोफेसर है जो भारतीय है । समारोह की अध्यक्षता प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डा० प्रमोद कुमार कुशवाहा ने की । उक्त सम्मान पर बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो०(डा०) अनिल कुमार सिन्हा ,प्रो० (डा०) चंद्रमा सिंह , डा० राजकिशोर सिंह , डा० हरिन्द्र हिमकर ,डा० रामाशंकर प्रसाद ,डा० वाजुल हक़ ,प्रो० पंकज श्रीवास्तव , प्रो० मनीष दूबे ,सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह ,राजकिशोर राय उर्फ भगत ,ई० जितेंद्र कुमार ,संतोष कुमार छात्रवंशी , समरजीत कुमार ,राज वर्मा , मनोज कुमार श्रीवास्तव,
राकेश कुशवाहा ,नितिन कुमार ,ई० आलोक श्रीवास्तव ,अरुण कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार शाह,दुर्गेश शाह रोहित गुप्ता,नीरज कुमार कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव,मुकेश भारती, सूरज पटेल, साजन सिंघानिया, अरुण कुमार एवं चंदन कुमार आदि ने प्रो० बाला को बधाई देते हुए कहा कि उनका सम्मान एक प्रमुख शिक्षाविद ,अति लोकप्रिय प्राध्यापक का सम्मान है ।
