
रक्सौल(vor desk)।रक्सौल स्टेशन पर सीबीआइ ने रेड किया है। इस रेड में रक्सौल जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि पार्सल बुकिंग में हेरफेर करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक ने 90 हजार रुपया की डिमांड किया था। उस पैसे में से 20 हजार रुपया पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार के ले रहा था। उसी दौरान पहले से जाल बिछाई सीबीआई की टीम ने वीरेश को गिरफ़्तार कर लिया है। पूछताछ में वीरेश ने बताया की ये पैसा वाणिज्य अधीक्षक के कहने से ले रहा था। उस दौरान वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर में गए थे।वहीं,उनका निवास स्थान है। सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के टीम में 7 अधिकारी शामिल जिसमे महिला डीएसपी भी शामिल है।पटना सीबीआई टीम रक्सौल में कैंप कर रही है।जांच और अग्रतर कारवाई में जुटी है।
इधर,बताया गया है कि रक्सौल के व्यापारी का आरोप है कि पार्सल बुकिंग के लिए हर खेप में रिश्वत मांगी जाती थी। बिना पैसे दिए पार्सल की बुकिंग करना संभव नहीं हो पाता था।सूचना है कि स्थानीय रक्सौल प्रखंड के लौकाहा निवासी अनिल यादव के सीबीआई से शिकायत की थी,जिसके बाद हुई जांच के आधार पर पकड़ने के जाल बिछायागया। जैसे ही क्लर्क ने व्यापारी से रिश्वत ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पार्सल कार्यालय को सील कर दिया गया।सूचना है कि टीम ने कई दस्तावेज और रसीदें जब्त की हैं।है
बुकिंग क्लर्क से चल रही पूछताछ ,कई रडार पर
सीबीआई बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार से पूछताछ कर रही है।वहीं,भ्रष्टाचार में शामिल अन्य अधिकारी-कर्मचारी रडार पर हैं।उनकी पहचान की जा रही है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों में खलबली है ।सीबीआई टीम के द्वारा इस सिलसिले और गिरफ्तारियां की जा सकती है।हालाकि,पूरे मामले पर सीबीआई अधिकारियों मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।ऐसे में आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
बता दे छहः माह पूर्व इन्ही लोगो ने कॉस्मेटिक समान के नाम पर चाइनीज सिगरेट की बुकिंग किया था । जिसे रक्सौल कस्टम ने कड़ी मश्क्कत के बाद चाइनीज सिगरेट को जप्त किया था। लेकिन पार्सल के अधिकारियों पर करवाई कुछ नही हुआ था ।दोनो रक्सौल कस्टम के चाइनीज ई सिगरेट बरामदगी के मामले में विवादों में थे।
पहले भी हो चुकी है घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तारी
2 नवंबर 2017 को सीबीआई ने रक्सौल रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर पार्सल सुपरिटेंडेंट केके ठाकुर को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई पंकज चौरसिया की शिकायत पर की गई थी।
