Sunday, March 8

रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने किया पद भार ग्रहण, कहा-‘रक्सौल बॉर्डर पर शांति,सुरक्षा के साथ क्रॉस बॉर्डर क्राइम नियंत्रण पहली प्राथमिकता!

रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल के नव पदस्थापित एसडीपीओ मनीष आनंद ने यहां सोमवार को पदभार ग्रहण किया।प्रभारी एसडीपीओ अभिनव पाराशर से उन्होंने प्रभार लेने के बाद कहा कि अपराध नियंत्रण, ड्रग्स कारोबार ,तस्करी नियंत्रण , भू माफियाओं पर लगाम के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

एसडीपीओ मनीष आनंद ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बॉर्डर क्षेत्र का भौगोलिक निरीक्षण करने के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में होने वाले भूमि विवाद में हत्या पर नियंत्रण के लिए सीओ के माध्यम से भूमाफिया पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, एसडीपीओ ने कहा कि शहर में जाम की समस्या का समाधान करने के लिए जाम वाले सभी प्वाइंट का निरीक्षण कर वहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस और जनता के बीच संबंधों को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

एसडीपीओ मनीष आनंद ने रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों में बेहतर पुलिसिंग कायम करने और जनता के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!