
रक्सौल ।(Vor desk)।नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को नगर परिषद समिति (बोर्ड) की सामान्य बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में नगर में जल संकट को लेकर काफी हो हल्ला हुआ और पेय जल संकट दूर करने सहित कई प्रस्ताव भी लाए गए।
बैठक में वार्ड 6 के पार्षद घनश्याम प्रसाद ने पेय जल संकट दूर नहीं किए जाने से नगर परिषद के प्रति लोगों में बढ़ते आक्रोश की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए आरोप किया कि इस मामले में वार्डो के साथ भेदभाव हो रहा है। कहा कि चहेते वार्ड पार्षदों के वार्ड में समरसेबल लगा दिया गया है, लेकिन वार्ड 6 में समरसेबल नहीं लगाया जा रहा है।
इसी तरह वार्ड 19 के पार्षद सोनू गुप्ता ने भी वार्ड पार्षदों की बिना सहमति के बड़ी आबादी की उपेक्षा कर खास क्षेत्रों में समरसेबल लगाने का आरोप लगाया। इस पर उप सभापति पुष्पा देवी ने उनके विरोध पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि जहां जरूरत है, वहां पब्लिक डिमांड पर समरसेबल लगाया जा रहा है।
बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जैसे कि शहर की साफ-सफाई, राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में निचले पायदान पर नगर की रैंकिंग, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए डिवाइडर की रेलिंग लगाने की योजना,चौधरी चरण सिंह और डा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के जीर्णोद्वार , सौंदर्यीकरण और संरक्षण जैसे मुद्दे शामिल थे।
बैठक के दौरान नगर पार्षद अन्तिमा देवी ने विभिन्न कार्य योजनाओं पर हुए व्यय का ब्यौरा उपलब्ध कराने की मांग रखी।जिस पर उपसभापति सहित उनके खेमे के पार्षदों ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि विगत बैठक के निर्णयों की संपुष्टि नहीं होती।अनान्य प्रस्ताव की सूचना पहले देना चाहिए।इस समूह ने सभापति धुरपति देवी के नेतृत्व में अन्तिमा देवी सहित कुछेक समर्थक वार्ड पार्षदों द्वारा लाए गया अनान्य प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर दिया,क्योंकि,सभापति गुट के पार्षदों की संख्या महज 5 थी,जबकि,विपक्ष में पार्षदों की संख्या 16थी।चार पार्षद अनुपस्थित थे, जिसमे वार्ड4की आशा देवी,5के जितेंद्र दत्ता,11की नीलाक्षी देवी,18की सुगंधी देवी अनुपस्थित थे।
यह बैठक कार्यपालक पदाधिकारी डा. मनीष कुमार की उपस्थिति व
सभापति धुरपति देवी की अध्यक्षता में हुई।
इस बारे में कार्यपालक पदाधिकारी डा. मनीष कुमार ने बताया कि पेय जल की समस्या दूर करने, खराब नल जल योजना मरम्मती की पहल की जा रही है।जिस वार्ड में ज्यादा जरूरत है,वहां समरसेबल लगाया जाएगा।शहर में दो पाली में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एजेंसी के चयन हेतु जल्द ही टेंडर किया जाएगा।डिवाइडर की रेलिंग के लिए बुडको से स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।
बैठक में पार्षद ओम कुमार, रंजीत श्रीवास्तव, विरेन्द्र प्रसाद, घनश्याम प्रसाद, कांति देवी, सायरा खातून, कुंदन सिंह, अनुरागिनी देवी, आशा देवी, दीपक कुमार गुप्ता, रंभा देवी, मो. अब्बास, अंतिमा देवी, सोनू कुमार गुप्ता, रबीता देवी, सीमा गुप्ता, सुगांती देवी, मुकेश कुमार, डिंपल चौरसिया, पन्ना देवी सहित सिटी मैनेजर अविनाश कुमार, प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, सहायक बैजू प्रसाद जायसवाल, कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह, आइटी सहायक अजीत कुमार श्रीवास्तव उर्फ गूड्डू श्रीवास्तव, जेई राज कुमार राय ,नगर मिशन प्रबंधक राकेश रंजनसहित अन्य नप कर्मी मौजूद थे।
बैठक के बाद हंगामा,पार्षद को झेलना पड़ा विरोध
इधर,बैठक के बाद नगर परिषद कार्यालय में खूब हंगामा हुआ। वार्ड 19 के पार्षद सोनू गुप्ता ने अपने वार्ड में 4और समरसेबल लगाने की थी।इसी बीच 19 के दही बाजार में लगाए जा रहे समरसेबल को नगर परिषद के इंजिनियर राज कुमार राय ने स्थल पर पहुंच कर रोकवा दिया।उपरांत,स्थानीय आक्रोशित समूह ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंच कर नगर पार्षद सोनू गुप्ता का घेराव के साथ यह कह कर विरोध करने लगे कि समरसेबल लगाने पर रोक क्यों लगाई जा रही है।बाद में सभापति कक्ष में वार्ता हुई और बताया गया कि विरोध की बात गलत है।सोनू गुप्ता ने कहा कि हमने जरूरत वाले क्षेत्र में चार और समरसेवल की मांग की है।इसी बात को बतंगड़ बनाया गया और साजिश की गई।इसके बाद मामला शांत हुआ।
