Sunday, March 8

पीएम मोदी ने रक्सौल हो कर लखनऊ जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का किया शुभारंभ,दरभंगा-नरकटियागंज रेल खंड के दोहरीकरण का भी किया शिलान्यास!

रक्सौल।(Vor desk)।मोतिहारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार -यूपी के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी के तहत सीमा क्षेत्र के लोगों को तोहफा दिया है।वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ की प्रतीक्षा में जुटे रक्सौलवासियों की मुराद तो नहीं पूरी हुई,मगर, रक्सौल जंक्शन से होकर एक नए “अमृत भारत” ट्रेन का परिचालन का शुभारंभ हुआ है। यहां अमृत भारत दूसरी ट्रेन है, जो दरभंगा से खुल कर रक्सौल होते हुए लखनऊ जाएगी।इससे पूर्व से दरभंगा भाया सीतामढ़ी और अयोध्या होकर दिल्ली के लिए प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को अमृत भारत ट्रेन है।अब नया अमृत भारत ट्रेन हर शनिवार को जाएगी और वापस रविवार को आएगी।दोनो अमृत भारत ट्रेन मां जानकी की धरती मिथिला और प्रभु श्री राम की धरती अयोध्या धाम से गुजरेगी।चंपारण और नेपाल के लोगों को भी इससे फायदा होगा,धार्मिक यात्राओं में सुविधा होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में आयोजित भव्य कार्यक्रम से ऑनलाइन इसे शुभारंभ किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उत्तर बिहार को और भी कई तोहफा दिया।

इसमें 4,079 करोड़ से दरभंगा-नरकटियागंज (256 किमी) रेलखंड के दोहरीकरण का भी शिलान्यास शामिल है।दोहरीकरण से ट्रेनों के परिचालन की सुविधा और संख्या बढ़ सकेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ रक्सौल स्टेशन पर स्वागत

दरभंगा से लखनऊ(गोमती नगर) जाने वाली नयी अमृत भारत ट्रेन का शुक्रवार को क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों की अगुवाई में रक्सौल स्टेशन पर स्वागत किया गया।इस दौरान रक्सौल रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, जिसमे स्कूली बच्चों के बीच अमृत भारत को ले कर पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुआ, जिसमे स्कूली बच्चे शामिल हुए।सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।वहीं,बच्चों को स्मारिका टिकट देकर इस ट्रेन के माध्यम से बगहा के लिए रवाना किया गया।

जाने दरभंगा-गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का समय सारणी और ठहराव

दरभंगा और गोमतीनगर के मध्य गाडी संख्या 15561/15562 दरभंगा-गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन दरभंगा से दिनांक 26.07.2025 से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को और गोमतीनगर से 27.07.2025 से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।गाड़ी संख्या 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से दिनांक 26.07.2025 से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 15.00 बजे खुलकर 15.22 बजे कमतौल, 15.40 बजे जनकपुर रोड, 16.10 बजे सीतामढ़ी, 16.38 बजे बैरगनिया, 17.01 बजे घोड़ासहन, 17.45 बजे रक्सौल, 18.11 बजे सिकटा, 19.25 बजे नरकटियागंज, 19.47 बजे हरिनगर, 20.15 बजे बगहा, 22.00 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी,वहीं,23.10 बजे गोरखपुर एवं अगले दिन 00.31 बजे बस्ती, 01.28 बजे मनकापुर, 02.30 बजे अयोध्याधाम, 02.55 बजे अयोध्या कैंट स्टेशनों रूकते हुए 05.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से दिनांक 27.07.2025 से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को 08.15 बजे खुलकर 10.25 बजे अयोध्या कैंट, 11.00 बजे अयोध्याधाम, 12.14 बजे मनकापुर, 13.08 बजे बस्ती, 14.55 बजे गोरखपुर, 15.31 बजे कप्तानगंज, 17.50 बजे बगहा, 18.08 बजे हरिनगर, 18.45 बजे नरकटियागंज, 19.15 बजे सिकटा, 19.50 बजे रक्सौल, 20.40 बजे घोड़ासहन, 21.08 बजे बैरगनिया, 22.00 बजे सीतामढ़ी, 22.30 बजे जनकपुर रोड, 22.45 बजे कमतौल स्टेशनों रूकते हुए अगले दिन 00.40 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!