
रक्सौल ।(Vor desk)। पीएम के मोतिहारी आगमन की तैयारी को ले कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई एलर्ट के बीच मादक पदार्थ के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्रिज किशोर यादव उर्फ पुलिस(पिता राम छतरी यादव,अहिरवा टोला, रक्सौल) और फिरोज अहमद (पिता मोहम्मद यूसुफ सकीरा,गांधी नगर, रक्सौल)को गिरफ्तार किया है।दोनो को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर रक्सौल के गांधी नगर एरिया से गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से 154ग्राम स्मैक और 842ग्राम गांजा बरामद किया गया।इसकी पुष्टि प्रभारी एसडीपीओ अभिनव पराशर ने की है।उन्होंने बताया कि मामले में जांच और कानूनी करवाई की जा रही है।नशा कारोबारियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा।
