
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गंभीर अनियमितताओं के चलते नीतीश सरकार ने निलंबित कर दिया है।चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय की जांच रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित पाए गए थे, जिसके बाद पहले उन्हें पद से हटाया गया और अब गृह विभाग ने सस्पेंशन की अधिसूचना जारी की है। इस कारवाई से रक्सौल से पुलिस मुख्यालय मे हुई प्रतिनियुक्ति के बाद यहां आयोजित विदाई समारोह में सेल्फी लेने और बुके देने वालों के चेहरे उतरे हुए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,पुलिस की नजर उन लोगों पर है,जो भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा कर करोड़ो की संपत्ति बनाई थी।दलाल, भू माफिया और ड्रग्स कारोबारी इस सूची में शामिल हैं।
