
रक्सौल।(Vor desk)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई शुक्रवार को मोतिहारी आगमन के मद्देनजर भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रक्सौल और वीरगंज के बीच मुख्य बॉर्डर सहित पूर्वी चंपारण जिले से लगे सभी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।नेपाल की ओर से नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस भी मुस्तैद है।बोर्डर पर किलेबंदी की तरह सुरक्षा बंदोबस्त है।जिले में कैंप कर चुके केंद्र और राज्य स्तर के उच्चाधिकारी पल पल पर नजर रखे हुए है ।
18जुलाई को बोर्डर रहेगा सील,सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट मोड पर
बोर्डर सील:18 जुलाई को सुबह से दोपहर तक भारत-नेपाल बॉर्डर सील रहेगा और पैदल आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा।
आई कार्ड जांच: बॉर्डर पर आवागमन करने वाले लोगों का आई कार्ड और सामान की जांच की जा रही है।
स्कैनर मशीन से जांच ,डॉग स्क्वॉड सक्रिय: बॉर्डर पर स्कैनर मशीन लगाकर नेपाल से आने वाले लोगों और उनके सामान की जांच की जा रही है।एसएसबी की डॉग स्क्वॉड भी सक्रिय है।
एसएसबी की तैनाती: एसएसबी 47वीं बटालियन के जवान और अधिकारी बॉर्डर पर तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी कर रहे हैं।एक एक लोग की जांच हो रही है,संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी की मोतिहारी यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गांधी मैदान में सभा स्थल को तैयार किया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें सक्रिय हो गई हैं।
