Tuesday, March 10

भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा प्राधिकृत एशियाई विकास बैंक सलाहकार के साथ चैंबर की बैठक

रक्सौल।(Vor desk)।
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राकेश कुमार कुशवाहा एवं महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया के संयोजन मे भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा प्राधिकृत एशियाई विकास बैंक सलाहकार कपिल चौधरी एवं रिचा सेखानी के साथ एक बैठक हुई जिसमें आईसीपी,कस्टम तथा सशस्त्र सीमा बल व प्रशासनिक विभाग द्वारा भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों अर्थात आयात-निर्यात सम्बन्धी कठिनाइयों से संबंधित विषयों पर गहनता से विचार-विमर्श और निर्बाध रूप से व्यापारिक गतिविधियों के संचालन संबंधी सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने रक्सौल चैम्बर को आशान्वित किया कि व्यवसायिक हितार्थ सभी प्रमुख विंदुओं को प्रमुखता से संबंधित विभागों को अवगत कराते हुए आयात-निर्यात को सुदृढ़ व सरलता प्रदान करने हेतु सकरात्मकता के अग्रसारित किया जाएगा। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख केन्द्र रक्सौल आईसीपी से निर्बाध रूप से व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो सरकार के अधिनस्थ विभाग को अवगत कराया जाएगा। उपरोक्त अवसर संरक्षक शिवपूजन प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार साह,सह कोषाध्यक्ष कृष्णा शाह, सहसचिव रमेश कुमार गुप्ता, गिरधारी लाल श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम परियोजना सह-संयोजक विश्वनाथ प्रसाद आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!