Sunday, March 8

महुआवा में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कारवाई में 1 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल।(Vor desk)।महुआवा कैम्प एसएसबी और महुआवा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चन्द्रमन गांव से एक मादक पदार्थ तस्कर को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो छौड़ादानो थाना क्षेत्र के बेला चमही गांव निवासी जयनारायण राय का पुत्र है।

*एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

एसएसबी और महुआवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर तस्कर और बरामद चरस को महुआवा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

*मामला दर्ज और न्यायिक हिरासत

थानाध्यक्षा सोनी कुमारी ने बताया कि चरस को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!