
रक्सौल।(Vor desk)।कौन कहता है कि आसमां में सुराख नही हो सकता, एक पत्थर तो जरा तबियत से उच्छालो यारों….कवि दुष्यंत के इस काव्यांश को सीमावर्ती राजकीय मध्य विद्यालय,पनटोका के छात्र- छात्राओं ने चरितार्थ किया है। प्रखण्ड स्तरीय मशाल टू खेलकूद प्रतियोगिता में लम्बी कूद में एक छात्रा ख़ुशी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पुरस्कार विजेता बनी है।वही,अंडर-14 निर्मला कुमारी ने (बालिका वर्ग) क्रिकेट बॉल थ्रो व राजकुमार ने भी क्रिकेट बॉल थ्रो (बालक वर्ग) राजकुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर पदक हासिल किया है। जानकारी के मुताबिक,प्रखण्ड के भेलाही स्थित नथुनी दुर्गा उच्चतर विद्यालय के मैदान पर खेले गए प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता(मशाल-2) में राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका के तीन छात्र- छात्राओं ने बाजी मारी है। जहाँ प्रखण्ड स्तर पर लम्बी कूद में सातवे वर्ग की छात्रा खुशी कुमारी ने अंडर-14 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अव्वल आई है। वही, आठवें वर्ग की निर्मला कुमारी ने बॉल थ्रो व सातवे वर्ग के राजकुमार ने भी क्रिकेट बॉल थ्रो में पूरे प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अब प्रखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त खुशी कुमारी जिला स्तरीय मशाल- टू खेलकूद प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गई है। इससे प्रफ्फुलित विद्यालय परिवार ने विजेता छात्र- छात्राओं को एक समारोह आयोजित कर शिल्ड व कप देकर सम्मानित किया। मौके पर विजेता छात्रा खुशी कुमारी को एचएम मुनेश राम,विद्यालय के खेलकूद प्रभारी सुभाष प्रसाद यादव ने राजकुमार व शिक्षिका रूपा कुमारी ने निर्मला कुमारी को प्रशस्ति पत्र व शिल्ड-कप देकर सम्मानित किया। मौके पर वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने विजेता छात्र- छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हमारे होनहार बच्चे जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता भी बनेंगे। उन्होंने इसे गौरवशाली पल बताते हुए छात्र- छात्राओं को विजेता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। वही, सुभाष प्रसाद यादव ने ग्रामीण प्रतिभा खोज के लिए आयोजित मशाल- टू खेलकूद प्रतियोगिता को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट का खाका प्रस्तुत कर इसका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। वही,वरीय शिक्षिका रूपा कुमारी ने भी छात्राओं को पूरी निर्भीकता व उत्साह के साथ हरेक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मौके पर प्रधानाध्यापक मुनेश राम, वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, रूपा कुमारी, सुभाष प्रसाद यादव, मो. सैफुल्लाह, मुकेश रंजन, आसमां प्रवीण, कविता कुमारी, दीक्षा कुमारी, स्मिता कुमारी सहित अन्य छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
