Monday, March 9

शादी का झांसा दे कर यूपी की दो नाबालिग लड़कियों को नेपाल ले जा रहे दो मानव तस्कर गिरफ्तार, रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी ने की कारवाई!

रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल के समीप एसएसबी के मानव तस्करी रोधी इकाई के सदस्यों के द्वारा शक के आधार पर जांच के दौरान दो नाबालिग लड़की को रेस्क्यू व दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मानव तस्करी रोधी इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि मैत्री पुल के पास विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात नेपाल ले जाने क्रम में संदेह के आधार पर दो नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया।इस दौरान दो मानव तस्कर को भी हिरासत में लिया गया है। दो नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लेकर रक्सौल पहुंचा था।जो नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाने के फिराक में था।उन्होंने बताया कि पकड़े गए यूपी निवासी मानव तस्कर मो. रिजवान उर्फ अमन व मो. शेख को गिरफ्तार किया गया।इन लोगों के द्वारा नाबालिग सगी बहनें को शादी का प्रलोभन देकर गाजियाबाद से लाया गया।जब मो. शेख का काउंसलिंग किया गया तो पता चला कि मो. शेख पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पकड़े गए तस्कर व रेस्क्यू की गयी नाबालिग लड़की को हरैया थाना को सुपूर्द किया गया।वहीं उन्होंने बताया कि जब गाजियाबाद पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला कि अपहरण, धमकी, चोरी के मामले में परिजन के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गाजियाबाद पुलिस भी इन दोनों तस्कर को ढ़ूंढ़ रही है। इधर,हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि मामले में अग्रतर करवाई शुरू कर दी गई है।रेस्क्यू की गई लकड़ियों को स्थानीय माहेर ममता निवास में रखा गया हैं।मौके पर उप निरीक्षक खेमराज, हवलदार अरविंद द्विवेदी, सिपाही रेश्मा आर्या, लक्ष्मी व प्रयास संस्था की जिला समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!