Monday, March 9

अवैध वसूली के आरोप में डीएसपी धीरेंद्र कुमार हटाए गए,साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर को मिला प्रभार!

रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय की रिपोर्ट पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। पुलिस मुख्यालय ने रक्सौल के डीएसपी धीरेंद्र कुमार को पद से हटाकर मुख्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया है। यह कदम चंपारण रेंज के डीआईजी की रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया, जिसमें डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

डीआईजी की जांच में यह सामने आया कि एक कपड़ा व्यवसायी टुन्ना प्रसाद से जुड़े मामले में डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने नाम हटवाने के बदले दलाल के माध्यम से रिश्वत ली। इसके अलावा, उन्होंने बिना किसी केस की गंभीरता को परखे कई मामलों में अनुचित रूप से पर्यवेक्षण आदेश जारी किए, जो नियमों का उल्लंघन है।

इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए धीरेंद्र कुमार को उनके पद से हटा दिया और साइबर थाना डीएसपी अभिनव परासर को अगले आदेश तक रक्सौल का प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!