
रक्सौल (vor desk) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रक्सौल मे पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शनिवार को रक्सौल शहर के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग नगर थाने से आरंभ होकर मेन रोड और लक्ष्मीपुर होते हुए कौडीहार चौक और वहां से स्टेशन रोड होते हुए पुनः थाना परिसर में संपन्न हुआ। मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि ताजिया जुलूस के चिन्हित मार्गों का पूर्व निरीक्षण किया गया है, ताकि जुलूस में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में रक्सौल पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार ,रक्सौल बीडीओ जय प्रकाश कुमार, रक्सौल सीओ शेखर राज सहित बड़ी संख्या में बिहार पुलिस बल के जवान और साथ ही साथ एसएसबी के भी जवान शामिल थे।
