
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित बुनियाद केंद्र में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सौजन्य से 60% से ऊपर वाले दिव्यांगजन को रोजगार और शिक्षा के लिए मोटी ट्राई साइकिलका वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश और कल्याण पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा द्वारा हरी झंडी दिखाकर 25 दिव्यांग व्यक्तियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिया गया। बुनियाद केंद्र के प्रबंधक जिष्णु नाथ तिवारी द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार के संबल योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा मोटराइज्ड साइकिल का वितरण 18 वर्ष से ऊपर की दिव्यांग जनों को दिया जाता है । इस व्हाट्सएप पर बुनियाद केंद्र के फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर इमराना खातून ,मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे। समारोह में विजय यादव ,गुड्डू कुमार ,राजन कुमार सिंह ,विनोद शाह ,अमर बैठा ,सुजीत कुमार, चौखट राम ,खुशबू बाला, जन्नत परवीन, सद्दाम हुसैन ,रामविजय गिरी ,मनोज कुमार, जय लाल प्रसाद ,बलवंत यादव ,मुकेश राम, अरविंद कुमार ,सुधांशु कुमार यादव, साहब आलम आदि को मोटराइज्ड साइकिल दिया गया।
