
.
रक्सौल ।(Vor desk)। भारत विकास परिषद रक्सौल द्वारा परिषद के प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 105 वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनायी गयी ।शहर के कौड़िहार चौक स्थित भारत विकास परिषद के कार्यालय में आयोजित जयन्ती समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम् गायन के साथ भारत माता एवं डॉ. सूरज प्रकाश जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर केक काटकर की गयी ।तत्पश्चात परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. सूरज प्रकाश के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए इस बात को रेखांकित किया कि उनका समूचा जीवन मानवता को समर्पित था तभी तो जीवन के अंतिम पड़ाव तक उन्होंने परिषद के माध्यम से अपनी सेवा कार्य को किसी न किसी रूप से जारी रखा जो हम सबों के लिए प्रेरणादायी है ! परिषद के सचिव ने इस बात को रेखांकित किया कि हम सभी सदस्य सम्पर्क , सहयोग, संस्कार , सेवा एवं समर्पण के मूलमंत्र को आत्मसात कर प्रेरणादायी व्यक्तित्व आदरणीय डॉ. सूरजप्रकाश जी की स्मृतियों के आलोक मे मानव सेवा व राष्ट्र सेवा के लिए सतत् संकल्पित हैं ।वहीं परिषद के कला एवं संस्कृति संयोजक अजय कुमार ने अपने उद्बोधन में डॉ.सूरज प्रकाश की जीवनी पर तथा उनके पदचिन्हों के आलोक में बीते एक वर्ष में रक्सौल नगर एवं इसके इर्दगिर्द ग्रामीण इलाकों में परिषद द्वारा संपादित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला! इस मौके पर परिषद के पर्यावरण संयोजक विनोद केशरीवाल , सुरेश प्रसाद ,रास बिहारी चौधरी ,देवेन्द्र सिंह, तेज़ नारायण सिंह ,चन्द्र किशोर सिंह ,राम एकबाल प्रसाद ,प्रमोद कुमार कुशवाहा ,उज्जवल कुमार
समेत परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे ।इसकी जानकारी परिषद के सचिव डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी है !
