Tuesday, March 10

विद्यायक प्रमोद सिन्हा कि नींद टूटी,पहुंचे कोईरिया टोला के निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने,अधिकारियों को दिया गुणवता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश

रक्सौल।(Vor desk)। विधान सभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू है।इसी जल्दबाजी में कोईरिया टोला नहर चौक पर हाई लेबल ब्रिज का निर्माण कार्य आनन फानन में शुरू किया गया।इस बीच मानसून शुरू हो गया।खेती को ले कर घोड़ासहन नहर में पानी छोड़ दिया गया,नतीजा यह है कि निर्माण क्षेत्र मौत के कुआं की तरह हो गया है,जहां कब किसकी जान चली जाए और कब बड़ी दुर्घटना हो जाए यह कहना मुश्किल है।वहां बना डायवर्सन खतरनाक हो चला है और उस पर भारी वाहन भी गुजर रही है। नहर में पानी ज्यादा होने से काम भी प्रभावित है।बारिश में वहां त्राहि त्राहि की स्थिति बन गई।इस त्रासदी का रिल खूब बनाया गया और सूबे में रक्सौल की खूब फजीहत हुई।इन सब वाक्यों के बीच शनिवार को विधायक प्रमोद सिन्हा नींद से जगे और अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे,तो लोग सवाल उठाने लगे।

फिलहाल,कोइरिया टोला नहर चौक पर बन रहे नव-निर्माणाधीन पुल का विधायक प्रमोद सिन्हा ने एसडीओ मनीष कुमार और पुल निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। पुल निर्माण से जुड़े आरसीडी (रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट) तथा पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य तकनीकी अधिकारियों को उन्होंने गुणवता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो और स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी प्राथमिकता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर नियमित रूप से अधिकारियों की मौजूदगी बनी रहे, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा को तुरंत दूर किया जा सके।

वहीं कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप चल रहा है और आगामी कुछ महीनों में यह कार्य पूर्ण होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश और कुछ तकनीकी वजहों से थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन अब कार्य में तेजी लाई जा रही है।हालाकि,उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि कार्यों को अंतिम तौर पर कब तक पूर्ण कर लिया जाएगा।स्थानीय लोगों ने भी निरीक्षण दल से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कीं और पुल निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई।

इधर,इस मामले पर समाजसेवी नुरुल्लाह खान ने क्षेत्रीय सांसद और विधायक को निशाने पर लेते हुए आरोप किया कि यह पुल लुट खसोट और अनियमितता का प्रतीक है और इसका कोई भविष्य नहीं होगा। हाई लेबल ब्रिज के नाम पर रक्सौल की जनता को ठगने का काम किया जा रहा है।यहां रोड ओवर ब्रिज बनना चाहिए था,लेकिन, रक्सौल लाइट ओवरब्रिज की तरह इस पुल को बना कर लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम हो रहा है।नहर में जब निर्माण कार्य बह जाएगा,तो,इस नाम पर रिवाइज ईस्टीमेट बना कर चुनाव का खर्चा निकाला जायेगा ।इसे जनता बर्दास्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!