
रक्सौल। ( vor desk) ।शहर के ब्लॉक रोड़ में आधी रात के बाद आग लगने से एक पत्तल थाली बनाने वाली फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट से बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्परता से आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन फैक्ट्री और गोदाम में रखे पत्तल के बंडल ज्वलनशील होने के कारण आग की लपटें और तेज हो गईं।आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी।फायर ब्रिगेड इंचार्ज रवि शंकर कुमार ने बताया कि पत्तल के बंडल और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। हमारी टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि, तब तक फैक्ट्री और गोदाम का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।आग बुझाने के दौरान स्थानीय लोगों ने भी मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा।फैक्ट्री मालिक धर्मेंद् कुमार ने इस अगलगी की घटना में लाखों रुपए के नुकसान होने की बात कही है। स्थानीय निवासीयों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए घरों से बाहर निकलना पड़ा है.l।यदि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती, तो आग और भी बड़ा रूप ले सकती थी
