
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में स्थानांतरित शिक्षक व शिक्षिकाओं ने योगदान दिया। इसी कड़ी में दो दिनों में राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में मुकेश रंजन व अस्मिता कुमारी ने बारी- बारी योगदान दिया। दोनों शिक्षक व शिक्षिकाओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने मुकेश रंजन नव पदस्थापित विद्यालय में योगदान स्वीकृत किया। वही, एचएम मुनेश राम के आकस्मिक अवकाश में रहने पर वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने अस्मिता कुमारी का योगदान लिया। अब इस विद्यालय में शिक्षकों की कुल संख्या दस से बढ़कर बारह हो गयी है। इस आशय की पुष्टि करते हुए एचएम मुनेश राम ने बताया कि दोनों नव पदस्थापित शिक्षक/ शिक्षिकाओं के योगदान स्वीकृत कर लिए गए है।
