Sunday, March 8

लालू प्रसाद यादव के पुनः राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी,पार्टी नेताओं -कार्यकर्ताओं ने दी बधाई!

रक्सौल।(Vor desk)।लालू प्रसाद यादव के पुनः राष्ट्रीय जनता दल( राजद) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के नेता व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
उल्लेखनीय है कि 28 वर्ष पहले राजद का गठन हुआ था। तब से अध्यक्ष पद पर लालू का यह लगातार 13वां कार्यकाल है।
श्री यादव के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और खुशियां मनायी।
इस बीच रक्सौल विधान सभा क्षेत्र से जुड़े सभी पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि उनके फिर से अध्यक्ष बनने से पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।बधाई देने वालों में राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल ,क्षेत्रीय राजद नेता प्रमोद राय,पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव,पूर्व मुखिया मदन प्रसाद गुप्ता सैफुल आजम, फखरुद्दीन आलम, रवि भारती सुनील कुशवाहा,रवि मस्कारा,
मंजू शाह,अरमान आलम ,संजय यादव दिनेश राम,सुभाष यादव,नितेश कुमार,
ओम गुप्ता,उमर अंसारी ,आकाश पासवान ,चंद्रशेखर सूर्य, संदीप यादव आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!