Sunday, March 8

वीरगंज पुलिस ने 3लाख46 हजार रुपए अवैध नेपाली मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक को किया गिरफ्तार!

वीरगंज।(Vor desk)। परसा जिला पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को 3 लाख 46 हजार रुपये की अवैध नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान प्रभु साह के रूप में हुई है, और वह पूर्वी चंपारण के रक्सौल वार्ड 17 का निवासी है। वह साइकिल पर सवार था और वीरगंज के रजत जयंती चौक पर पुलिस चेक पोस्ट पर उसकी जांच की गई।

प्रभु साह के पास से 1000 रुपये के 344 नोट और 100 रुपये के 20 नोट बरामद हुए, जिनकी कुल राशि 3 लाख 46 हजार रुपये नेपाली मुद्रा है। जब्त की गई रकम का वैध स्रोत नहीं बताए जाने पर हुंडी कारोबार में शामिल होने की शंका जताई जा रही है। डीएसपी किशोर लम्साल ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!