Saturday, March 7

अनुमंडल अस्पताल में योग शिविर आयोजित:चिकित्सक से ले कर नर्स तक ने किया योगाभ्यास!

रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिविर सह योग जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने किया।इस मौके पर चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम स्कूल की नर्सिंग स्टूडेंट्स ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

योग का महत्व

डॉ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि योग व्यक्तित्व विकास और स्वस्थ जीवन का सशक्त माध्यम है। यह हमारी शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक उन्नति करता है। उन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हरेक व्यक्ति को दैनिक जीवन चर्या के रूप में योग को अपनाने की जरूरत है।

योग शिविर में सेवा निवृत स्वास्थ्य कर्मी सह योग प्रशिक्षक डॉ अमर नाथ ने विभिन्न योग अभ्यास कराया, जिनमें वार्म अप, पीटी, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, पवन मुक्तासन, ब्रजासन, पद्मासन, ऊर्ध्व ताड़ासन, मकरासन और आदि शामिल थे। डॉ अमर नाथ ने बताया कि इन अभ्यासों से शारीरिक विकास और स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!