Saturday, March 7

विश्व योग दिवस पर शारदा कला केन्द्र एवं राइज के संयुक्त तत्वावधान में ग्रो जीनियस प्ले स्कूल के बच्चों ने किया योगाभ्यास

रक्सौल।(Vor desk)।शनिवार को पंकज चौक के समीप स्थित ग्रो जीनियस प्ले स्कूल में 11वे विश्व योग दिवस के अवसर पर शारदा कला केन्द्र एवं राइज के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें विधालय की शिक्षिकाएं एवं प्ले स्कूल के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में शारदा कला केन्द्र की संचालिका सह राइज संस्था की सचिव एवं प्ले स्कूल की निर्देशिका शिखा रंजन के संयोजन में योगाभ्यास कराया गया जिसमें बच्चों ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भ्रामरी,भ्रस्त्रिका समेत कई आसनों से योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया।

वहीं शिखा रंजन ने विश्व योग दिवस एवं योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में यह कहा कि सभी को योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए तथा इससे कई प्रकार की बीमारियों का शमन होता है तथा शरीर निरोग रहता है। मौके पर सीमा मैम,सान्वी चौधरी, वंश मरोदिया, ऋतिका कुमारी,काव्यांश,निर्भय,रेहान्श,नन्दनी ,समर्थ, अमृतांश ,सिया, नित्या शर्मा, शिवानी, सुहाना, संजना,अन्नू, गुड्डी, पायल एवं अलका आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!