
रक्सौल (vor desk) । रक्सौल स्थित एसएवी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले शुभम कुमार ( पुत्र राजेश कुमार एवं रेशमा देवी) और चांदनी कुमारी ( पुत्री अजय कुमार एवं सरिता देवी) ने जेईई एडवांस एवं मेंस क्वालीफाई करके अपने स्कूल के साथ – साथ पूरे शहर का मान बढ़ाया है। आज इनकी इस सफलता पर इनके अभिभावकों के साथ-साथ पूरे रक्सौल को गर्व हो रहा है। स्कूल प्रबंधन परिवार ने क्वालीफाई करने वाले इन दोनों स्टूडेंट्सओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है और इनके बेहतर भविष्य की कामना की है। स्कूल के निदेशक साइमन रेक्स ने बताया कि इस स्कूल का अपना बहुत अच्छा रिकॉर्ड रहा है। करीब करीब हर साल यहाँ से स्टूडेंट्स कोई न कोई कॉम्पिटिशन निकालते हैं जिससे माता पिता के साथ स्कूल भी अपनी शिक्षा प्रणाली पे गर्व करता है और आगे भी और बच्चों को सफलता मिले,उसके लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है।
