
स्टार मेकर एप से हुई थी दोस्ती कॉल सेन्टर नौकरी दिलाने की थी वादा
रक्सौल।(Vor desk)। मंगलवार को इंडो नेपाल बॉर्डर रक्सौल में मानव तस्करी रोधी इकाई एसएसबी 47 वीं बटालियन एवम् प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण व न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल की संयुक्त अभियान के तहत एक एक नाबालिग नेपाली लड़की को रेस्क्यू किया गया है,वहीं,एक मानव तस्कर को दबोचा गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल से भारत आते समय संदेह के आधार पर रोक कर पूछ ताछ के दौरान नेपाली लड़की को रेस्क्यू किया गया,वहीं,मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में ले कर जांच और करवाई शुरू की गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुछ ताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि एक वर्ष पहले स्टार मेकर एप से से इस व्यक्ति से दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हुई दो बार मिलने काठमांडू आया है तीसरी बार कल आया आया और अपने साथ इंडिया के दिल्ली ले जा रहा हैं। बिना घर वालों को बताए हुए कॉल सेन्टर में नौकरी लगाने की बात कही थी फिर उसके बाद शादी करते। लड़की का काल्पनिक नाम मनीषा मनाली उम्र 13 वर्ष लगभग काठमांडू नेपाल की रहने वाली हैं।
वहीं ले जाने वाला व्यक्ति काल्पनिक नाम शेख रिज़वान थाना तुरकौलिया जिला पूर्वी चम्पारण का रहने वाला हैं।
बरामद व्यक्ति व नाबालिग लड़की को अगली प्रक्रिया करते हुए हरैया थाना रक्सौल को सुपुर्द कर व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मौके पर मानव तस्करी रोधी इकाई सहायक सब इंस्पेक्टर खेमराज, निर्भय कुमार, आर्यलक्ष्मी, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल आरती कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता, गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।
