
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल में एक महंत की तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान जान चली गई। मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज स्थित रामजानकी मंदिर के महंत नंद किशोर दास जी महाराज के रूप में हुई है।
क्या है मामला
महंत नंद किशोर रक्सौल में सोना टॉकिज के पास भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम अचानक गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे अपने पिता के बरखी में शामिल होने के लिए पैतृक गांव मधुबनी के बेनी पट्टी जा रहे थे।वे नरकटियागंज से रक्सौल आए थे और बस से मधुबनी जाने वाले थे,इसी बीच घटना हुई।
मृत्यु के कारण
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि महंत जी की मौत हाइपोग्लाईसीमिया के कारण हुई है। वे बेहोशी के हालत में इलाज के लिए भर्ती किए गए,जहां उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास हुआ।डॉक्टरों की टीम लगातार सक्रिय थी।उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
