Tuesday, March 10

लालू प्रसाद यादव एक नाम नहीं विचार है:राम बाबू यादव

रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के  हरदिया पंचायत के रतनपुर महादलित बस्ती में क्षेत्रीय राजद नेता सह रक्सौल विधान सभा के पूर्व  प्रत्याशी राम बाबू यादव के नेतृत्व में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू  प्रसाद यादव का 78 वा जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

श्री यादव के नेतृत्व में सुनीता देवी ,आशा देवी, रामवती देवी, ललिता देवी, सुशीला देवी, प्रभावती देवी, के द्वारा केक काटा गया। इस अवसर पर रामबाबू यादव के द्वारा सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी कलम और मिठाई चॉकलेट बांटा गया। संविधान की कसम खाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव के लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई ।इस अवसर पर रामबाबू यादव ने कहा कि लालू यादव ऐसे ही कोई नहीं हो सकता है ।उसके लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। 90 के दशक में जब लालू यादव की सत्ता में आए तो बेजुबानों को जुबान  ,कमजोरों को आवाज अति पिछड़ा शोषण दलित सबों को हक से बैठने और बोलने  अधिकार दिया।उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आज जो डबल इंजन की सरकार चल रही है इसमें  हिटलर शाही और अफसर शाही का बोल बाला है। गरीबों को दबाया और सताया जा रहा है।

 इस मौके पर राजद नेता देवनारायण पासवान ,मुन्ना राम, पंकज पासवान, मनीष राम, अजीत पासवान ,अविनाश राम, सचिन पासवान, श्री प्रसाद चौरसिया ,बृज किशोर प्रसाद, रविंद्र प्रसाद , मुमताज खान इत्यादि सैकड़ो महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!