
रक्सौल।(Vor desk)।राजद द्वारा अलग अलग कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का78वा जन्मदिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया।रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार यादव के नेतृत्व में जन्मदिन को उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के पंटोका पंचायत के दलित बस्ती में केक काटकर जश्न मनाया गया।साथ ही लालू यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने और आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव सामाजिक न्याय के महानायक और बहुजन आंदोलन के अगुवा हैं,उन्हें आने वाले हर युग में याद किया जाएगा।उन्होंने गरीब,गुरबों,पिछड़ों,दलितों ,अल्प संख्यकों को आवाज दिया है।इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, युवा अध्यक्ष अरमान आलम, प्रखंड अध्यक्ष अतिपिछड़ा नितेश कुमार, जिला महासचिव रविभरती , निमुल्लाह , उमर अंसारी, सरपंच साहब आकाश पासवान, लालू पासवान, आसा देवी, ललिता देवी, कांति देवी, फूलमती देवी,और अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
