Monday, March 9

बारात में होने वाले मारपीट,अश्लील हरकतों पर लगाम के लिए एकजुट हुए ग्रामीण,बेटियों के दरवाजे पर बारात सुरक्षित पहुंचाने का संकल्प


रक्सौल।(Vor desk)।शादी ब्याह के बारात में असमाजिक तत्वों की घुसपैठ,अश्लील हरकत और उपद्रव जैसे कार्यों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।इसको ले कर बुधवार को महा बैठक बुलाई गई और संकल्प लिया गया कि बेटियों के दरवाजे पर बारात को सुरक्षित पहुंचाया जायेगा।रस्म रिवाज और परम्परा को अक्षुण्ण रखा जाएगा।दरअसल,गाँव में बारात में मारपीट और लगातार विपरीत स्थिति  की बढ़ती इस समस्या को देखते हुए हाल में गाँव के विकास के लिए बनी युवाओं की एक समिति पुरंदरा डेवलपमेंट ऐसोशिएशन ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस समस्या के समाधान पर चर्चा की और छह लोगों को आरोपित करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।इस बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों सहित बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजेंद्र  प्रसाद पटेल, जिला पार्षद मोहमद नवी हसन, उप मुखिया शशि भूषण साह, पंचायत समिति भरत साह, वार्ड पार्षद 5,6,7 शंभु मियां, अखिलेश यादव, ताहीर देवान समेत गाँव के सैकड़ों लोग शामिल हुए।बताया गया कि पुरंदरा पंचायत के पुरंदरा मौजे गाँव में सोमवार की रात वार्ड नंबर 6 निवासी सोभरन पटेल की पुत्री की बारात में डांस करने को लेकर हुए विवाद में गाँव के कुछ हुदंगी लड़कों ने बारात में शामिल कई लोगों को पीटकर घायल कर दिया था।हालांकि इस मारपीट में गाँव के भी कुछ युवकों को चोट लगी है पहले भी गाँव में कई और बारात में मारपीट की घटना देखने को मिली थी।इसी के बाद ग्रामीण एकजुट हुए । तय हुआ कि  गाँव में गरीब हो या अमीर किसी भी व्यक्ति के बारात के दौरान जिम्मेदारी निभाते हुए गाँव के हर लोग बारात की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बारात को गंतव्य तक पहुँचने में अपनी भागीदारी निभायेंगे।गाँव में बढ़ती नशा कारोबार और नशे का शिकार होते युवाओं को बचाने के लिए पुलिस गश्त के लिए थाना प्रभारी और जिला प्रशासन से मांग की जायेगी।एसोसिएशन के संयोजक निर्भय कुमार पांडे ने बताया कि ग्राम स्तर पर नशा खोरी और अश्लील हरकत करने वालों लगाम जरूरी है,क्योंकि,ऐसी स्थिति समाज में नकरात्मक माहौल पैदा कर रहा है। बारात में बारातियों से दुर्व्यवहार,मारपीट से विपरीत स्थिति बन रही है।जो परम्परा,प्रतिष्ठा,और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!