
रक्सौल (vor desk)।रविवार की दोपहर शहर के कोईरीटोला रामेश्वर फल मंडी के समीप के पोखरी से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। मृत युवक जीन्स और लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए है और देखने से उसकी उम्र करीब पच्चीस वर्ष के आस पास का लग रही है। इस बारे में मुहल्ले के लोगों ने बताया कि जब दोपहर में उन्होंने इस युवक के शव को इस पोखरी में उपलते देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाने को दिया जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों की टीम पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के पश्चात लाश को पोस्ट मार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। इस बारे में रक्सौल थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि लाश की शिनाख्त के लिए अगल बगल के थानों को सूचित कर दिया है और पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वैसे स्थानीय लोगों ने इस बात कि भी आशंका व्यक्त की है कि हो सकता है मृत युवक नशे वगैरह का आदि हो और अधिक नशे के कारण भी उसकी पोखरी मे गिर कर मौत हो गयी हो।(रिपोर्ट:श्रेयांस कुमार बिट्टू)।
