
रक्सौल। (vor desk) ।हरैया थाने की पुलिस ने गुरुवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 110 ग्राम स्मैक के साथ इसके दो मादक तस्करों को गिरफ्तार किया है। हरैया पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ का एक अवैध तस्कर स्मैक का आज डिलिवरी देने वाला है। सूचना को आधार मान कर हरैया थाने की पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी और हाजमाटोला मार्ग पर एक बरगद के पास घेराबंदी करते हुए स्मैक तस्कर राजू मंडल को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस के द्वारा पूछ ताछ करने पर गिरफ्तार राजू मंडल ने यह कबूला उसने कि वह यह मादक पदार्थ रक्सौल के ही तुमडीया टोला वार्ड नम्बर दो के रईस आलम के घर से ले कर आया था और इसकी डिलिवरी देने जा रहा था। इस बयान के आधार पर हरैया पुलिस ने तत्काल रक्सौल के तुमडीया टोला स्थित रईस आलम के घर पर छापेमारी की, जहां से चौबीस पुड़िया स्मैक की बरामदगी हुई। इसके बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध हरैया पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया।(श्रेयांस कुमार ,बिट्टू)
