Sunday, March 8

भारत में अवैध घुसपैठ के क्रम में एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर से चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार,घुसपैठ में सहयोग करने वाला नेपाली युवक भी धराया!

रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल बॉर्डर विदेशी घुसपैठियों के लिए हॉटस्पॉट्स बनता जा रहा है। अचानक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश करने वाले की संख्या बढ़ गई है। एक महीने के अंदर रक्सौल बॉर्डर से करीब 10 विदेशी नागरिक को घुसपैठ करते पकड़ा गया है।

इसी बीच मंगलवार को भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से एसएसबी ने एक चीनी नागरिक एवं एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक बिना वीजा के रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत मे प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उसके साथ जो नेपाली नागरिक था वह सहयोग कर रहा था। पूछताछ में पता चला है की चीनी नागरिक का नाम हुई जेस्सी एवं नेपाली नागरिक का नाम श्याम कुमार दहाल है । चीनी नागरिक और नेपाली नागरिक दोनों एक ही कम्पनी यान्ताई डाँगफांग इलेक्ट्रिक कंपनी में साथ मे काम करते है।

चीनी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया था। और आज नेपाली नागरिक के सहयोग से भारत मे घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एसएसबी की विशेष यूनिट बॉर्डर इंट्रक्शन टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दे पिछले एक महीने में रक्सौल बॉर्डर से घुसपैठ करने के आरोप में चीन, कोरिया, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका के नागरिक के साथ एक खालिस्तानी नागरिक पकड़ा गया है।(रिपोर्ट:लव कुमार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!