
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शराब की खेप बरामद हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक,एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर पूछताछ के बाद उक्त सफलता मिली।
युवक के पास से 53पिस बीयर और 5सीसी व्हिस्की बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीतामढी निवासी भागीरथ के रूप में हुई है।इसकी पुष्टि करते हुए
रेल सुरक्षा बल इंस्पेक्टर ए.के. चौधरी ने कहा कि शराब की तस्करी और कारोबार करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे।
