Sunday, March 8

नेपाल में 7संक्रमित मिलने के बाद वीरगंज बॉर्डर पर कोविड को ले कर सतर्कता

रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल सरकार ने देश में कोविड के नए वेरिएंट के 7संक्रमित मिलने के बाद देश व्यापी अलर्ट जारी कर दिया है।साथ ही भारत से लगे सभी बॉर्डर पर भारत सहित तीसरे देशों से आने जाने वाले लक्षण युक्त लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग,कोविड जांच और सतर्कता शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर नेपाल के प्रमुख प्रवेश मार्ग वीरगंज बॉर्डर पर स्थापित हेल्थ डेस्क पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल ने बताया कि संभावित जोखिम को रोकने के लिए विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।जिला सुरक्षा समिति की बैठक कर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।वीरगंज के शंकराचार्य गेट सहित सीमा के सभी प्रमुख प्रवेश द्वार पर कड़ाई के साथ स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी,ताकि,भारत के रस्ते नेपाल में संक्रमण फैल न पाए।सरकारी दफ्तरों और आम नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की अपील की गई है।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर भारत से जुड़े बॉर्डर सहित नेपाल के सभी हवाई अड्डा पर भी स्वास्थ्य जांच डेस्क को सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी गई है।नेपाल के मधेश प्रदेश सहित सभी सात प्रदेशों में सतर्कता और एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

नेपाल के ईपीडीमियोलोजी तथा रोग नियंत्रण महाशाखा के निर्देशक डॉ चंद्र बल झा ने भारत में कोविड के नए वेरिएंट की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सतर्कता और तैयारी के लिए निर्देशित करते हुए बताया कि नेपाल में कुल 7कोविड संक्रमित मिले हैं।इसमें एक संक्रमित राष्ट्रीय प्रयोगशाला की जांच में मिले और 6मरीज काभ्रे में मिले।काभ्रे में मिले मरीजों का भारत में ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है।इनके स्थानीय स्तर पर संक्रमित होने की आशंका है।सभी की स्थिति सामान्य है।उन्होंने बताया कि यदि मरीजों की संख्या बढ़ेगी तो जिनसिंकबेसिंग कर वायरस की जांच कराई जाएगी।उन्होंने जारी निर्देश में कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन पर जोर दिया है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!