
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे पांच बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, हरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर पिस्टल के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।इसमें तीन बदमाश अपाची बाइक पर सवार थे।जबकि,दो ई रिक्शा पर थे।पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के लोग बाइक पर पिस्टल लहराते हुए रक्सौल की ओर जा रहे हैं।इसके बाद तुरंत एक्शन में आई पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवार तीन युवकों को नियंत्रण में लिया।लेकिन,पिस्टल नहीं मिला।पूछ ताछ के बाद मिले इनपुट पर ई रिक्शा को नियंत्रण में लिया गया,जिसमे पिस्टल को ई रिक्शा के अगली सीट पर छुपा कर रखे अवस्था में पाया गया,जिसे जब्त कर अग्रतर कारवाई शुरू कर दी गई है।पकड़े गए बदमाशों की पहचान औरैया पंचायत के मुखिया अकबर देवान के पुत्र जमीर अली(औरैया), किस्मत मियां के पुत्र शेख मियां , फ़जूर अहमद के पुत्र सलमान आलम ,उमाशंकर गिरी के पुत्र बीरबल कुमार गिरी, एतिहाद दिवान के पुत्र मोहम्मद इस्ताक दिवान
के रूप में हुई है।बीरबल और इस्तियाक ई रिक्शा पर सवार थे।हरपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर किस वारदात को अंजाम देने के लिए पांचों रक्सौल जा रहे थे।इसको ले कर पुछ ताछ जारी है।
