Monday, March 9

भारत विकास परिषद ने किया लोक माता पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह पर गोष्ठी का आयोजन !

भारत विकास परिषद ने किया लोक माता पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह पर गोष्ठी का आयोजन !

रक्सौल। (Vor desk)।शनिवार को भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में मालवा राज्य की रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह पर गोष्ठी शहर के कौड़ी़हार चौक स्थित परिषद के कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्सौल शाखा के संरक्षक अवधेश सिंह ने की । इस दौरान कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम् गायन तत्पश्चात भारत माता एवं लोक माता पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में अवधेश सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए इस बात को रेखांकित किया कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का कृतित्व एवं व्यक्तित्व विश्व की श्रेष्ठतम महिलाओं की श्रेणी में अग्रणी बनाता है जिनका भारत के इतिहास और जनमानस पर विशेष प्रभाव डालता है। उन्होंने यह भी कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर,मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं।उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
वहीं सचिव डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह , मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी एवं उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने गोष्ठी में अपने -अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के आलोक में ही देश एक बार विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित हो सकता है। इस मौके पर भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के महिला एवं बाल विकास संयोजिका डॉ. (श्रीमती )बी.एस.दास, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रजनीश प्रियदर्शी, सुनील कुमार, विजय कुमार साह , योगेन्द्र प्रसाद, सुरेश धानोठिया,विनोद रौनियार, बिमल सर्राफ, देवेन्द्र सिंह, विंध्याचल पाण्डेय, राम एकबाल प्रसाद, सौरभ कुमार एवं विजय कुमार सिंह
आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!