Monday, March 9

डीआईजी ने रक्सौल एसडीपीओ के विरुद्ध भेजी जांच रिपोर्ट,गाज गिरने की आशंका के बीच ऑफिस के सिपाही पर भी कारवाई का जारी हुआ निर्देश !

रक्सौल एसडीपीओ पर गिर सकती है गाज, डीआईजी ने भेजी रिपोर्ट

एसडीपीओ कार्यालय में तैनात सिपाही पर कार्रवाई का जारी हुआ निर्देश,एसपी

बेतिया/रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने जांच के उपरांत एसडीपीओ के खिलाफ विभाग को रिपोर्ट भेज दिया है,जिसके बाद एसडीपीओ पर गाज गिरने की आशंका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डीआईजी के रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि यह मामला आगे बढ़ेगा।ऐसा हुआ तो यह बिहार का चर्चित मामला होगा।

सूत्रों ने बताया कि डीआईजी ने रक्सौल एसडीपीओ कार्यालय में पदस्थापित सिपाही नीरज कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए मोतीहारी एसपी को निर्देश जारी कर दिया है।

डीआईजी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान डीआईजी ने बिचौलियां को रखकर पैसा वसूली करने का मामला प्रथम दृष्टया सत्य पाया है। इसके अलावा डीआईजी की जांच में कई मामले में एसडीपीओ की भूमिका संदिग्ध पाए जाने की सूचना है। डीआईजी के जांच में घटनास्थल पर गए बिना ही कार्यालय में बैठे-बैठे ही एसडीपीओ द्वारा समीक्षा रिपोर्ट निकालने का भी मामला सामने आया है। हालांकि एसडीपीओ पर लगाए गए कुछ आरोप को डीआईजी ने संदेहास्पद पाया है। बता दे की रक्सौल के कपड़ा व्यवसायी आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी निवासी टुन्नु प्रसाद ने रक्सौल एसडीपीओ व थानाध्यक्ष के खिलाफ डीआईजी से शिकायत किया था। उसने एसडीपीओ व थानाध्यक्ष पर दुकान से 1लाख80हजार रुपए के कपड़ा ले कर पैसे न देने, बिचौलियां के माध्यम से अवैध वसूली करने, धमकाने समेत कई गंभीर आरोप लगाया था। शिकायत के आलोक में डीआईजी स्वयं रक्सौल जाकर मामले की जांच किए थे। उन्होंने एसडीपीओ की भी भूमिका संदिग्ध पाई थी। जांचोपरांत डीआईजी ने तत्काल रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिंहा को निलंबित व बिचौलिया शिवपूजन शर्मा की गिरफ्तारी तथा चौकिदार को निलंबित करने का निर्देश दिया था। बताया जाता है कि रक्सौल एसडीपीओ द्वारा मोतिहारी में जमीन की खरीदारी किए जाने का मामला भी डीआईजी के संज्ञान में आया है। जिसकी वे स्वंय जांच कर रहे है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!