
रक्सौल।(Vor desk)। आपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सम्मान में रक्सौल शहर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसकी अगुवाई भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल एवं विद्यायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने की। रक्सौल के कावेरी होटल से बैंक रोड होते हुए रेलवे स्टेशन तक इस भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।एनडीए नेताओं कार्यकर्ताओं सहित कई सामाजिक और व्यापारिक संस्था के सदस्य शामिल हुए,जिसमे रक्सौल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, लायंस क्लब, भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता, भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण सिंह,जेडीयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी, बिहार भाजपा के मुख्यालय प्रभारी ई. जीतेन्द्र कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ,अजय पटेल,राज किशोर राय,भाजपा नेता ध्रुप प्रसाद,शिव पूजन प्रसाद, भैरव प्रसाद ,गुड्डु सिंह,रवि गुप्ता,राज कुमार गुप्ता, कृष्णा प्रसाद,प्रो. मनीष दुबे, गणेश धनौठिया,कन्हैया सर्राफ,प्रेम चंद्र कुशवाहा,मुकुल सिंह,रमेश गुप्ता,राजकिशोर ठाकुर, नितेश पटेल, मृत्युंजय सिंह,कमलेश कुमार, अनीश कुशवाहा, राजन कुशवाहा, पिंटू गिरी, मदन पटेल, रवि कुशवाहा
जद यू नेता मोहम्मद एहतेशाम,सुरेश प्रसाद,सन्नी पटेल,ऊषा देवी,चैम्बर कॉमर्स के अध्यक्ष राकेश कुशवाहा सचिव शंभू चौरसिया,सहित दिनेश प्रसाद राकेश गुप्ता सहित अनेको लोगों ने शामिल हो कर इसे यादगार बनाया।

इस यात्रा के बाद सांसद डॉ. जायसवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय के अध्यक्षता में आयोजित रक्सौल सांगठनिक जिला कार्यसमिति के बैठक में शामिल हो कर भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्यकर्मों की चर्चा की, साथ हीं “ऑपरेशन सिन्दूर” की सफलता पर देश वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम को सैलूट किया एवं सेना के धन्यवाद किया।