Tuesday, March 10

आदापुर:ट्रैक्टर से कुचल कर बालक की मौत,परिजनो में मचा कोहराम

आदापुर।(Vor desk)।आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर रेलवे ढाला- औरैया मुख्य पथ के पुराने राईस मिल के समीप सोमवार को दोपहर बाद ट्रैक्टर से कुचल कर एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के मूर्तिया गाँव निवासी हजरत अली के ट्रैक्टर पर गाँव के ही अबुल हसन का दस वर्षीय पुत्र मो. नबिउलाह बैठा था और उतरने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।बुरी तरह घायल बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।अचानक घटित इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। बच्चे के मौत की खबर सुन उसकी मां बार बार बेहोश हो जा रही है। पिता घर से बाहर है।उन्हें भी घटना की सूचना मिल चुकी है। इधर, इस आशय की पुष्टि करते हुए मुखिया कलमा खातून के पति पूर्व मुखिया सफी अहमद ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी है, जबकि थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने बताया कि घटनास्थल पर सदल बल पुलिस पहुँच चुकी है। अभी तक पीड़ित की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नही हो सका है। बावजूद, पुलिस कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!