
रक्सौल।(Vor desk)।एसएस बी 47वीं बटालियन एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ,प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण व न्याय नेटवर्क परियोजना के संयुक्त अभियान में रक्सौल बॉर्डर से एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया है।वहीं,सोशल मीडिया वाला नेपाली दोस्त को गिरफ्तार किया गया है,जो, झांसा दे कर उसे नेपाल ले जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल स्थित इंडियन ऑयल डीपो के पास से इन्हें नेपाल की ओर जा रहे वक्त नियंत्रण में लिया गया।जब बच्ची व व्यक्ति से काउंसलिंग किया गया तो बच्ची ने बताया की कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से ये व्यक्ति हम से बात करता आ रहा है। आज घर वालों को बिना बताए हुए घर से भाग कर मुझे घोड़ासहन स्टेशन आने के लिए बोला था वहां से अपने साथ ट्रेन के माध्यम से यहां लाया हैं और मुझे नेपाल ले जा रहा था। वहां जाकर शादी करते फिर नौकरी कर के अपना जीवन व्यक्तित करते।किसी को कुछ बताने से मना किया था इससे मैं पहली बार मिली हूँ ये नेपाल का रहने वाला है अभी जान रही हूँ। लड़की का उम्र 13 वर्ष लगभग हैं घोड़ासहन थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।इस मामले में पुछ ताछ के बाद पकड़े गए व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इस अभियान में एस एस बी 47वीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम इंस्पेक्टर विकास कुमार, अरविंद द्विवेदी, शिवांगी राज, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण से जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता व टीम न्याय नेटवर्क परियोजना से सामाजिक कार्यकर्ता आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार दास शामिल रहे।
