Sunday, March 8

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट के बीच संदिग्ध चार चीनी नागरिक और एक नेपाली महिला गिरफ्तार, महिला का पाकिस्तान से सबंध होने के संकेत

रक्सौल।(Vor desk)।ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडो पाक तनाव के बीच इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट के क्रम में
इस वक्त रक्सौल बॉर्डर से बडी खबर आ रही है। नेपाल से रक्सौल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए चार संदिग्ध चीनी नागरिक को एसएसबी ने रक्सौल मैत्री ब्रिज से गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार चार चीनी नागरिक के साथ एक नेपाली महिला भी शामिल है। ये महिला बार बार अपना व्यान बदल रही है। खुद को नेपाल की नागरिक बता रहीं हैं। लेकिन हिंदी , नेपाली , अंग्रेजी और चीनी भाषा फराट्टेदार बोल रही है। इस महिला के पास से पाकिस्तान के नम्बर मिले है। सुरक्षा एंजेसी के सूत्रों की माने तो इस महिला के सबंध पाकिस्तान से होने का संकेत मिला है। पाकिस्तान में किसी लड़के से बात कर रही है। औऱ शादी चीन में की है। चारों पुरुष चीनी नागरिक पिछले एक हफ्ता से काठमाडू में है। भारत में क्यु घुसपैठ करना चाह रहे थे,इस बारे में ये कुछ भी नही बोल रहे हैं। सुरक्षा एजेंसी चारों घुसपैठिए सहित नेपाली महिला से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।
चीनी नागरिकों की पहचान डेन किजुन,लेइ योंगघाई,हे क्वेंगसेंग,हउँग लिमिन के रूप में हुई है।चारों चीन के हुनान सिटी के निवासी बताए गए हैं।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी को रेड एलर्ट मिली थी। जिसके वजह से नेपाल से आने जाने सभी लोगो की रक्सौल बॉर्डर पर गहन जाँच किया जा रहा था। भारत मे प्रवेश करने वाले लोगो की पहचान पत्र की जाँच किया जा रहा है। इसी दौरान नेपाल से भारत मे अवैध रूप से प्रवेश करते हुए चार चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।महिला गाइड के रूप में उनके साथ थी और जो काठमांडू से आई थी और भारत में घुसपैठ कराने में जुटी थी।चीनी नागरिकों के पास से चीनी मुद्रा भी बरामद हुआ है।ये वीरगंज से ई रिक्शा से मैत्री पुल पहुंचे और फिर वहां से पैदल ही रक्सौल आ रहे थे।जब इनके पासपोर्ट और वीजा की जांच हुई तो भारत में एंट्री के लिए वैध वीजा नहीं मिला।चारों का पासपोर्ट और 8हजार चीनी युवान मुद्रा ,पांच मोबाइल और पर्सनल सामानों से भरा एक बैग नियंत्रण में लेते हुए एसएसबी ने हरैया थाना को इन्हें सौप दिया है।हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के मुताबिक,चीनी नागरिकों से पूछ ताछ के साथ मामले में जांच की जा रही है।हालांकि,महिला के बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!