Tuesday, March 10

अनुमंडल अस्पताल में एक्सरे कराने आई युवती का आपत्तिजन फोटो खींच कर वायरल करने का मामला तूल पकड़ा,जांच शुरू

रक्सौल।(Vor desk)। एक्सरे कराने अस्पताल पहुंची एक युवती का आपत्तिजन फोटो खींच कर ब्लैक मेल किया गया और विरोध करने पर धमकी दी गई।मामला रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र का है।अनुमंडल अस्पताल के एक्सरे केंद्र में यह वाक्या हुआ।यह एक्सरे सेवा पीपी मोड पर ब्रिज इंडिया हेल्थ प्राइवेट लिमटेड संचालित करती है।जब पीड़िता ने इसका खुलासा करते हुए आवेदन दिया तब खबलबी मची।युवती की शादी होने वाली है।इस बीच यह कुकृत्य हुआ और उसके होने वाले पति को फोटो ,विडियो प्रेषित कर दिया गया।घर वाले इससे अनभिज्ञ थे।मामला बढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन और रक्सौल प्रशासन को जानकारी हुई। रक्सौल थाना को आवेदन दिया गया।जिसके बाद जांच और अग्रतर करवाई शुरू हुई है।इस बीच हंगामा और मामला बढ़ते देख एक्सरे संचालन से जुड़े निजी कर्मी भाग खड़े हुए।
पीड़िता ने एक्सरे संचालन से जुड़े चार निजी कर्मियों को आरोपित करते हुए जांच और करवाई की मांग की है।पीड़िता ने खुलासा किया है कि पिछले24मार्च को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में इलाज कराने पहुंची,जहां ओपीडी में डॉक्टरों के रेफर करने पर एक्सरे कराने पहुंची।तब मैक्सी पहना क एक्सरे टेबल पर लेटाने के बाद छाती से कपड़ा हटाने को कहा गया। मना करने के बीच आपत्तिजनक फोटो बना लिया गया।व्हाट्स एप पर फोटो भेज ब्लैक मेल किया गया।बाद में फोटो,विडियो उसके होने वाले पति को भी भेज दिया।जिससे उसकी शादी तय है।उसने मीडियाकर्मियों को बताया कि एक्सरे कर्मी कुछ बदमाशों के साथ उसके घर पर पहुंच कर जान मारने की धमकी भी दी है।फिलहाल,इस मामले के प्रकाश में आने से खलबली है। इसमें गौतम कुमार,मेराज ,परवीन सहित चार कर्मियों को आरोपित किया गया है।

इधर,इस मामले को ले कर एक्सरे कक्ष के आगे जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती के नेतृत्व में आक्रोशित परिजनो और समर्थकों ने खूब हंगामा किया और अस्पताल उपाधीक्षक को आवेदन दिया,जिसके बाद कर्मी भाग निकले।एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित से उन्होंने शिकायत की
जिसके बाद उन्होंने कारवाई का आश्वासन दिया।पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को दिए आवेदन के बाद जांच शुरू हो गई है।सामाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कड़ी करवाई की मांग की है।इधर,इस मामले पर अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है ।जांच की जा रही है।विभागीय अधिकारियों और एजेंसी होल्डर -हेल्थ ब्रिज प्राइवेट लिमिटेड को सूचित कर दिया गया है।मामला काफी संगीन है आवेदन मिला है।
वरीय अधिकारियों से मार्ग दर्शन मांगा गया है।उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच में आरोपियों के दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!