Friday, May 9

असमाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर डाल दिया जला हुआ मोबिल,क्षेत्र में आक्रोश!

आदापुर।(Vor desk)। गांधी की कर्म भूमि पूर्वी चंपारण में बाबा साहब की प्रतिमा पर मोबिल डालने की घटना हतप्रभ करने वाली है।इससे क्षेत्र में गहरा रोष और असमाजिक तत्वों के कुकृत्य की निंदा हो रही है।एक ओर जहां देश सहित पूरी दुनियां भारतीय दार्शनिक, महान अर्थशास्त्री ,विश्व ज्ञान के प्रतीक संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मना रहा था। वही, सोमवार की देर रात यह घटना हुई। कुछ असमाजिक तत्वों ने आदापुर थाना क्षेत्र के कनूनिया गाँव स्थित उनकी प्रतिमा पर जले हुए मोबिल पटा विद्रूप कर दिया। यह घटना जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते अर्द्ध रात्रि में ही सैकड़ों लोग बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष जमा हो गये। इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीण सह समाजसेवी राजेश्वर पासवान, राहुल पासवान, राम पारस पासवान सहित अन्य लोगों ने एसपी स्वर्ण प्रभात सहित स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर काफी सूझबुझ से स्थिति को नियंत्रित किया तथा प्रतिमा की साफ सफाई करवा उपद्रवियों के पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस आशय की जानकारी देते हुए सेनि एचएम राजेश्वर पासवान ने काफी क्षोभ भरे शब्दों में कहा कि गाँव के कुछ दबंगों द्वारा इस कुकृत्य को अंजाम दिया गया है। जो हम दलित समाज के लोगों को इस गाँव में सर उठाकर नही चलने देना चाहते है। बता दें कि छठ महापर्व के समय भी कुछ कतिपय लोगों द्वारा पासवान युवकों द्वारा बनाये गए तोरण द्वार को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसे पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित हो सका। इधर, इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने बताया कि उपद्रवियों के पहचान को लेकर पुलिस कार्रवाई जारी है। वही, प्रतिमा के संरक्षकों से वैसे तत्वों के बारे में लिखित आवेदन पत्र की मांग हुई है। आवेदन मिलते ही दोषी व्यक्तियों के खिलाफ जांचोपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी। फ़िलवक्त स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!