
वीरगंज।(नेपाल)। वीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर निकले शोभा यात्रा पर पथराव के बाद हुए झडप की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन पर्सा ने रविवार मध्यान बारह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।स्थिति नियंत्रण को ले कर नेपाल सेना को परिचालित किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हनुमान जयंती के अवसर पर हिन्दू संगठनों ने शोभा यात्रा निकाली थी।छपकैया के पास मस्जिद के आगे जुलूस को एक समुदाय के बिशेष ने डीजे तथा धार्मिक नारा नहीं लगाने के लिए दवाव बनाया।इसी दौरान शोभा यात्रा पर एक विशेष समुदाय के लोग ने अचानक पत्थरवाजी शुरू कर दी। इसके जवाब में शोभा यात्रा में शामिल हिन्दू संगठनों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरा छपकैया रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। शोभा यात्रा के साथ चल रही सुरक्षाकर्मी दल ने हालत पर काबू के लिए बल का प्रयोग किया। जिसमें घटनास्थल पर एक इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। उपद्रवियों ने कई दूकानों और निजी मकानों में भी तोड़ फोड़ कर दिया है। एक साइकिल दूकान में आग लगा दी जिसमें दूकान जल कर राख हो गयी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में प्रशासन ने सुरक्षाकर्मी भेजा तब स्थिति काबू में हुआ। घटना के बाद वीरगंज बाजार बंद हो गया।लोग अपने अपने घरों में दुबक गए।
बिरयानी दुकान के छत और मस्जिद से शोभा यात्रा पर पथराव,नियंत्रण के क्रम में एसपी सहित 40घायल
विश्व हिंदू परिषद् नेपाल की वीरगंज नगर समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा शनिवार की शाम जब वीरगंज महानगरपालिका वार्ड2 स्थित श्रीराम हल के पास जामा मस्जिद के सामने पहुंची,तो विवाद हुआ,जो झड़प में बदल गया और स्थिति बिगड़ गई।सूत्रों ने बताया कि बिरयानी दुकान और आस पास के घर के छतों के साथ स्थानीय मस्जिद की ओर से कथित रूप से पत्थरबाजी की गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।आक्रोशित भीड़ ने बिरयानी दुकानों में तोड़ फोड कर दी।
पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब 4:50 बजे यह झड़प शुरू हुई और हालात बिगड़ने पर शाम 5:40 बजे पुलिस ने पाँच सेल आंसू गैस के गोले छोड़े। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल और एक फ्रिज को आग के हवाले कर दिया गया।दवा दुकान,कुछ निजी मकान के साथ बिरयानी दुकानों और मांस दुकानों में तोड़ फोड आगजनी हुई।आगजनी और तोड़ फोड में 8 से ज्यादा मोटरसाइकल क्षति ग्रस्त हुए।
इस झड़प को नियंत्रण करने के क्रम में परसा जिला के एसपी गौतम मिश्र,इंस्पेक्टर बीआर पुडासैनी समेत 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज नारायणी क्षेत्रीय अस्पताल सहित अन्य अस्पताल में जारी है।वहीं,करीब 15 प्रदर्शकारी भी घायल हुए हैं।
स्थिति पर काबू पाने के लिए शाम 6:10 बजे पुलिस ने पानी की बौछारों का सहारा लिया। स्थिति नियंत्रण के लिए लाठी चार्ज भी किया गया।वहीं,दो राउंड हवाई फायर की गई।करीब 130राउंड अश्रु गैस के गोले दागे गए।

इसकी पुष्टि करते हुए परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल ने मीडिया को बताया कि रात्रि आठ बजे तक ईदगाह चौक क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प जारी रही है।सेना के आने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।मामले की जांच की जा रही है।जिलाधिकारी के मुताबिक,एक अपरिचित युवक ने जुलूस में श्री राम लिखे एक झंडा छीनने की कोशिश की,जिसके बाद झड़प की स्थिति बनी और हालत बेकाबू हो गई। शांति सुरक्षा के लिए कर्फ्यू जारी करने के साथ ही बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी जारी है।संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
कर्फ्यू जारी ,सख्ती शुरू,पुलिस गोली से एक जख्मी
हालात और बिगड़ते देख कर परसा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी गणेश अर्याल ने स्थानीय प्रशासन ऐन, 2028 की धारा 6(क) के अंतर्गत शाम 6:30 बजे से अगले दिन दोपहर 12:00 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया।जिला प्रशासन ने छपकैया सहित आसपास के क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है।
यह कर्फ्यू आदेश वीरगंज महानगर वार्ड15के भेड़ियाही चौक,वार्ड,25 स्थित सिरसिया पुल,उत्तर में वीरगंज वार्ड 14 स्थित गंडक चौक और दक्षिण में वीरगंज वार्ड,16 स्थित शंकराचार्य गेट यानी रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल से पहले के एरिया तक प्रभावी है।
इस बीच स्थानीय प्रशासन ने कर्फ्यू को सख्ती से लागू करते हुए जगह जगह बैरिकेटिंग कर दी है।इस क्रम में पुलिस की गोली लगने से एक दूध ले कर जा रहे साइकल सवार बुजुर्ग हरेंद्र अहीर घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आवश्यक सेवाओं में लगे वाहन और व्यक्ति ही वैध पहचान पत्र और अनुमति पत्र के साथ आवागमन कर सकेंगे। कर्फ्यू उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)