Monday, March 9

वीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पथराव के बाद उपद्रव ,स्थिति तनावपूर्व,पुलिसकर्मी सहित दर्जनों घायल,एलर्ट!

*वीरगंज में शनिवार से रविवार 12बजे मध्याह्न तक कर्फ्यू जारी

रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के वीरगंज मे हनुमान जन्मोत्सव पर निकले जुलूस पर शनिवार की शाम हुए पथराव के बाद हालात बिगड़ गए हैं।उपद्रव शुरू हो गया है।जुलूस में शामिल कई श्रद्धालु, पुलिस कर्मी सहित दर्जनों लोग घायल हुए हैं। कई बाइक फूक दिए गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक,वीरगंज के छपकईया में जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई।जिसके बाद मामला भड़क गया।आरोप है कि एक बिरयानी दुकान और आस पास छुपे उपद्रवियों ने पथराव किया।इसके बाद उक्त बिरयानी दुकान ‘जाईज ‘ निशाने पर आ गया और दुकान में तोड़ फोड भी हुई।


सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।तनाव की स्थिति कायम है। अब तक पथराव जारी बताई गई है।पुलिस ने अश्रु गैस के गोले भी छोड़े और लाठी चार्ज भी किया है।जगह जगह आगजनी,विरोध प्रदर्शन जारी है।स्थिति काफी तनावपूर्ण है।


सूचना के मुताबिक,परसा जिला के जिलाधिकारी गणेश अर्याल,एसपी गौतम मिश्र के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय है।इधर, रक्सौल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।वीरगंज में कर्फ्यू लगाने के संकेत मिले हैं।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता )।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!