
नेपाल के मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह,महावाणिज्यदूत डी एस मीना,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश शर्मा व मेयर राजेश मान सिंह सहित कई प्रमुख अतिथियो ने कार्यक्रम में लिया भाग
रक्सौल ।(Vor desk)।जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बिरगंज नेपाल द्वारा तेरा पंथ भवन वीरगंज के सभागार में हनुमानी देवी नथमल बैध सेवा समिति के तत्वधान में अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर का 2624 वॉ जन्म कल्याण दिवस मनाया गया। साथ ही श्री महाश्रमण जी के प्रथम अंतराष्ट्रीय प्रवेश वीरगंज नेपाल के 10 वर्ष पूर्णता के उपलक्ष में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह व विशिष्ठ अतिथि वीरगंज महानगर पालिका के नगर प्रमुख (मेयर)राजेशमान सिंह ने कहा की भगवान महावीर जी द्वारा प्रदत्त सिद्धान्त एवं शिक्षाओं को यदि ब्यक्ति अपने जीवन मे उतार लें तो सम्पूर्ण विश्व मे शांति का माहौल बन सकता है।भगवान महाबीर ने अहिंसा,सत्य ,मैत्री अनेकांत भाव के सिद्धांतों को प्रदत किया ,जो की आज भी पूर्ण रूप से प्रासंगिक है। उन्होंने कहा की भगवान महावीर का पांच मूल मंत्र है अगर ब्यक्ति उनके एक -दो विचारों को भी जीवन मे अपना ले तो उनका जीवन धन्य और सफल हो जाएगा।कार्यक्रम को भारतीय महाबणिज्यदूतावास वीरगंज के महा वाणिज्य दूत डी एस मीणा, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश शर्मा,कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार बैध ,तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसुख जी सेठिया, महामंत्री बिनोद बैध , समणी बिपुल प्रज्ञा व समणी आदर्श प्रज्ञा आदि लोगो ने सम्बोधित किया।

इस मौके पर बिहार विश्व विद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो अनिल कुमार सिन्हा व नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार को सद्भाव मैत्री सम्मान और भारत नेपाल सम्बन्धो के विश्लेषक सह सत्याग्रह नेपाल संस्था के संस्थापक चन्द्रकिशोर झा को मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह ने’ अहिंसा मैत्री सम्मान ‘से सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश नोलका,बसन्त सुराना, ललित नाहटा,निर्मल सिंघी,दिलीप जैन ,सुरेश मनोत ,भाजपा नेता गुड्डू सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद।