Tuesday, April 15

नेपाल में धूम धाम से मनी राम नवमी,वीरगंज में भव्य शोभा यात्रा सह झांकी का हुआ आयोजन,राम मया बना माहौल

नेपाल में राम नवमी पर रही छुट्टी

रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में राम जन्म उत्सव यानी राम नवमी पर्व धूम धाम से  विभिन्न कार्यक्रमो के बीच मनाया गया।प्रभु श्री राम के ससुराल और मां जानकी की जन्म भूमि  मधेश प्रदेश समेत पूरे नेपाल में इस अवसर पर नेपाल सरकार द्वारा सरकारी अवकाश घोषित रहा।मठ मंदिरों और संस्थाओं द्वारा  जन्म संस्कार से जुड़े बधाई गीत के साथ भजन कीर्तन ,पूजा आरती,शोभा यात्रा,प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।

इस मौके पर वीरगंज के घरिहर्वा पोखरी क्षेत्र स्थित 75वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर में मूल पुरोहित शंभू नाथ तिवारी के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना हुई।इसके साथ मंदिर कमेटी और वीरगंज महा नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा सह जुलूस का आयोजन हुआ।गाजे बाजे और जय श्री राम के जय घोष से वीरगंज गुंजित रहा।नेतृत्व वीरगंज महा नगर पालिका के मेयर राजेश मान सिंह,वार्ड10के वार्ड अध्यक्ष सुशील कुमार साह समेत गण मान्य लोग कर रहे थे।उधर,कुर्मी शशक्तिकरण मंच ,परसा द्वारा वीरगंज में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया।कुर्मी सेवा सदन में प्रभु श्री राम के पूजा अर्चना  के बाद गाजे बाजे के साथ यह बाइक रैली पावर हाउस,घंटाघर,रानी घाट आदि होते हुए नगर परिक्रमा के बाद समाप्त हुई।इसमें सांसद वीणा जायसवाल,प्रदेश सभा सदस्य श्याम पटेल,राम नारायण कुर्मी,सुरेंद्र कुर्मी, ,संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।संध्या काल रामायण झांकी और भव्यमहा आरती का आयोजन हुआ,जिसमे हजारों श्रद्धालु शरीक हुए और पूजा अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण किया।वहीं,जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में दर्शन पूजन की होड़ रही,जिसमे भारतीय सीमा क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!