
रक्सौल।(Vor desk)। रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा के महिला मोर्चा के संगठन जिला रक्सौल की जिलाध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में हर्ष जताया गया।खुशी मनाई गई और मिठाई बांटा गया।इस मौके पर संगठन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया गया।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पार्टी के एक साधारण काम करने वाली सामान्य परिवार की महिला पहली बार विधायक बनने पर भी उनके संगठन में कार्य एवं कुशल नेतृत्व के कारण यह अहम जिम्मेवारी दी गई। बिना कोई राजनीतिक परिवार से होते हुये भी वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के गद्दी पर पहुंची हैं, यह केवल भाजपा में ही संभव है। नारी के हक सम्मान की बात सभी करते हैं, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा उसे धरातल पर उतार रही है। इस अवसर पर सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर मिठाइयां खिला कर मोदी जी को धन्यवाद दी। इस अवसर पर महामंत्री पूनम देवी, जिला प्रभारी अनुराधा शर्मा, उपाध्यक्ष रेनू गुप्ता ,मितु गुप्ता, मीरा कुशवाहा ,सोशल मीडिया प्रभारी पार्वती तिवारी ,मंत्री संध्या सर्राफ, संगीता मिश्रा, नीता कुमारी, मन की बात प्रभारी प्रिया गुप्ता, नीतू जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमृता शर्मा, कविता कुशवाहा ,आशा गुप्ता, चन्दा श्रीवास्तव, सुष्मा देवी ,चम्पा देवी, गीता देवी ,खुशबू देवी, शालिनी देवी, अंशू सिंह, मधु देवी ,प्रेमलता दे चौरसियाँ, पूनम चौरसिया, मोती देवी प्रियंका चौरसिया एवं अन्य सम्मिलित रही।