
रामागढ़वा।(vor desk)।रामगढ़वा प्रखंड के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रेलवे लाइन के बगल में स्लूइस गेट का निर्माण होगा।इसको ले कर शनिवार को रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने स्थल निरीक्षण किया।नेपाल से निकल कर यहां पहुंचने वाली तिलावे नदी का पानी स्लूइस गेट के जरिए वर्षाति नाला में गिराया जाएगा।इससे बरसाती नाला में फरवरी से जून तक पानी की आपूर्ति बहाल होगी और इससे पटनी ,इनरवा,बैरिया ,राम गढ़वा पंचायत के सैकड़ों किसानों को खेती बारी के लिए सिंचाई में सुविधा होगी।एसडीओ ने अपने निरीक्षण में आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि यह जरूरी कार्य है,जिससे किसानों को लाभ होगा।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार,सीओ राजा कुमार, उप प्रमुख अरविंद कुमार पांडे,मुखिया अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे।मुखिया अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कई सालो से इसके लिए प्रयास कर रहा था,इसके निर्माण से क्षेत्र को फायदा होगा।